नदियों में जमा गाद-सिल्ट के सर्वेक्षण की डीएम ने की समीक्षा, एम्स के लिए खनन योजना बनाने का निर्देश
नदियों में जमा गाद-सिल्ट के सर्वेक्षण की डीएम ने की समीक्षा, एम्स के लिए खनन योजना बनाने का निर्देश
नदियों में जमा गाद-सिल्ट के सर्वेक्षण की डीएम ने की समीक्षा, एम्स के लिए खनन योजना बनाने का निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को जिले की नदियों में जमा सिल्ट, गाद एवं बालू के सर्वेक्षण को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न नदियों में उपलब्ध सिल्ट, गाद एवं बालू की स्थिति, उसके सर्वेक्षण तथा नियमानुसार उपयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि एम्स निर्माण कार्य में मिट्टी भराई के लिए आवश्यक मिट्टी की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर संवेदक नियमानुसार खनन योजना तैयार करें। खनन योजना को खनिज विकास पदाधिकारी से अनुमोदित कराने के बाद पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार से आवश्यक पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।
डीएम ने स्पष्ट किया कि सभी वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद ही कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने खनिज विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी को संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया।
बैठक में बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, दरभंगा एवं दरभंगा-1 के अभियंताओं ने संबंधित नदियों में चिन्हित गाद एवं सिल्ट की जानकारी दी। डीएम ने चिन्हित स्थलों पर उपलब्ध सामग्री का सर्वेक्षण एवं आकलन कर खनिज विकास पदाधिकारी को आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में खनिज विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी सहित बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, दरभंगा एवं दरभंगा-1 के अभियंता तथा संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।