दरभंगा में 25 अगस्त को जॉब कैंप, बीमा सखी के 50 पदों पर होगी भर्ती

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा की ओर से 25 अगस्त 2026 को संयुक्त श्रम भवन, रामनगर आईटीआई के निकट, लहेरियासराय में जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में आयोजित यह कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

जॉब कैंप में एलआईसी ऑफ इंडिया की ओर से बीमा सखी के 50 पदों पर नियुक्ति के लिए महिला अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तथा आयु सीमा 18 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 7,000 रुपये प्रतिमाह के साथ प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

जॉब कैंप में भाग लेने के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के एनसीएस पोर्टल पर ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं या नियोजनालय कार्यालय में पहुंचकर अपना निबंधन करा सकते हैं।

अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, पांच रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति लानी होगी। जॉब कैंप में भाग लेना पूरी तरह निःशुल्क है।

नियोजनालय ने योग्य महिला अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में जॉब कैंप में शामिल होकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।