करीब दो दर्जन संगीन मामलों के आरोपी टॉप-10 अपराधी राकेश यादव को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्तौल व आठ कारतूस बरामद
करीब दो दर्जन संगीन मामलों के आरोपी टॉप-10 अपराधी राकेश यादव को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्तौल व आठ कारतूस बरामद
करीब दो दर्जन संगीन मामलों के आरोपी टॉप-10 अपराधी राकेश यादव को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्तौल व आठ कारतूस बरामद
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिला के बिरौल अनुमंडल अंतर्गत तिलकेश्वर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टॉप-10 अपराधी राकेश कुमार यादव को अवैध देसी पिस्तौल और आठ जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी देते हुए एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया की आरोपी के विरुद्ध लूट, डकैती, हत्या, आर्म्स एक्ट, रंगदारी समेत विभिन्न आपराधिक मामलों के कुल 22 कांड दर्ज हैं।
एसडीपीओ बिरौल के नेतृत्व में तिलकेश्वर थाना एवं कुशेश्वरस्थान थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने तिलकेश्वर थाना कांड आरोपी की गिरफ्तारी के लिए शंकरपुर मुसहरुआ स्थित उसके घर पर छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस बल की मदद से उसे पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कमरे से एक उजले रंग के थैले में रखा एक सिल्वर रंग का देसी पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद की गई। दोनों मैगजीन की जांच करने पर प्रत्येक में चार-चार जिंदा कारतूस मिले। इस प्रकार पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल, दो मैगजीन और कुल आठ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामद कारतूस के संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि सभी 7.65 बोर के हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के शंकरपुर मुसहरुआ निवासी रामबालक यादव के पुत्र 37 वर्षीय राकेश कुमार यादव के रूप में हुई है। बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के उपलब्ध साक्ष्य के अनुसार राकेश यादव के विरुद्ध कुशेश्वरस्थान, अलीनगर और सिधिया थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2020 से लेकर जनवरी 2026 तक हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और अन्य अपराधों से जुड़े कुल 22 कांड अंकित बताए गए हैं।
गिरफ्तारी और छापेमारी अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिरौल, कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद, तिलकेश्वर थानाध्यक्ष केशरी नन्द कुमार, के अलावा अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।