मनीगाछी पुलिस ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में बुढ़िया गाछी में की  छापेमारी, 212 लीटर नेपाली शराब बरामद

दस्तक 7मीडिया ,मनीगाछी/

गुप्त सूचना के आधार पर मनीगाछी थाना क्षेत्र के जलेगर गांव स्थित चनौर की बुढ़िया गाछी में पुलिस ने छापेमारी कर 212.7 लीटर नेपाली शराब बरामद की। पुलिस को सूचना मिली थी कि वरुण यादव पिता विजय यादव और अमरेश यादव पिता राम बाबू यादव शराब की खेप मंगाकर गाछी में छिपाकर रखे हुए हैं।

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने बुढ़िया गाछी में छापेमारी की। तलाशी के दौरान मामा श्री ब्रांड की 212.7 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही दोनों कथित शराब कारोबारी वरुण यादव और अमरेश यादव मौके से फरार हो गए।

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार  ने बताया कि शराब को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।