गायघाट की एसडीएम बनी बहू प्रीति कुमारी को केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

मुजफ्फरपुर,दीपक कुमार 

मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र के गायघाट प्रखंड के कमरथू निवासी सरोज कुमार की पत्नी श्रीमती प्रीति कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल कर एसडीएम पद प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और सम्मानित किया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रीति कुमारी की सफलता क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा, मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। उन्होंने प्रीति कुमारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवा में रहते हुए वे समाज और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

प्रीति कुमारी की सफलता से कमरथू सहित पूरे गायघाट क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।