श्री श्री 108 श्री राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी में रामचरित मानस नवाह परायण व झुलनोत्सव की धूम

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।


दरभंगा जिला के नगर पंचायत बिरौल स्थित श्री श्री 108 श्री राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी में नौ दिवसीय श्री रामचरित्र मानस नवाह परायण व झुलनोत्सव’ धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया है।
यह आयोजन 20 अगस्त 2026 (गुरुवार) से प्रारंभ हो चुका है और इसका समापन एवं विसर्जन 28 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को होगा। इस दौरान मास्टर चौक पर तोरणद्वार बनाया गया है। झुलनोत्सव अनुष्ठान के अवसर पर सुपौल बाजार के मास्टर चौक स्थित राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस दौरान साधु महात्मा द्वारा भक्तिमय भजनों और मानस पाठ से संपूर्ण क्षेत्र का वातावरण मंगलमय हो गया है।इसका आयोजन ठाकुरबाड़ी के पुजारी बलराम झा एवं समस्त सुपौल बाजार ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष राम विलास भारती ने
सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों का इस पावन अवसर पर हार्दिक अभिनन्दन करते हुए इस आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है। मालूम हो कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री 108 श्री राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है।