पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में ललित मंडल दोषी ,सजा के बिंदु पर सुनवाई 31अगस्त को।
पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में ललित मंडल दोषी ,सजा के बिंदु पर सुनवाई 31अगस्त को।
पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में ललित मंडल दोषी ,सजा के बिंदु पर सुनवाई 31अगस्त को।
दरभंगा/विधि संवाददाता
दरभंगा जिला के पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश सुलेखा झा की अदालत ने एक 5 वर्षीय बालिका से दूष्कर्म की जूर्म में सदर थानाक्षेत्र के भगवानपुर गांव के वैजनाथ मंडल के पुत्र ललित मंडल को दोषी करार दिया है।पॉक्सो का स्पेशल पीपी विजय कुमार पराजित ने बताया कि शुक्रवार को पाॉक्सो कोर्ट ने सदर थानाकांड सं.202/22 से बने जीआर केश नं. 64/22 की सूनवाई पुरी कर जूर्मी को भादवि की धारा 376 ए बी और पॉक्सो ऐक्ट की धारा 6 में दोषी पाया है।अदालत ने जूर्मी का सजा निर्धारण के बिन्दु पर सूनवाई और निर्णय के लिए 31 अगस्त की तिथि निर्धारित किया है।अब मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के लिए दोषी ठहराये गये दुष्कर्मी को सजा की अवधि निर्धारित होने पर न्याय प्रेमियों की नजर है।