4 वर्षीय बच्ची की नदी में डूबने से मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
4 वर्षीय बच्ची की नदी में डूबने से मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
4 वर्षीय बच्ची की नदी में डूबने से मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /अफजल खान
दरभंगा के जमालपुर थाना क्षेत्र के नरकटिया वार्ड नंबर-7 में नदी में डूबने से 2 वर्षीय बच्ची आशा कुमारी की मौत हो गई। आशा कुमारी मनोज मुखिया की पुत्री थी। परिजनों के अनुसार,गुरुवार शाम करीब 4 बजे बच्ची घर से लगभग 10 मीटर दूर खेल रही थी। इसी दौरान वह फिसलकर नदी में गिर गई।
बच्ची के नदी में गिरने की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। करीब आधे घंटे की तलाश के बाद बच्ची का शव नदी से बरामद किया गया। घटना की सूचना मृतका के दादा राजेंद्र मुखिया ने दी।
बताया गया कि बच्ची के पिता मनोज मुखिया प्रदेश में मजदूरी करते हैं और परिवार में वही मुख्य कमाने वाले हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है।
सूचना मिलते ही जमालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।