मोरों थाना क्षेत्र से टेम्पू में रखे  342 लीटर शराब जब्त , दो गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्यनिषेध टीम ने मोरो थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। बसुआरा स्थित विशनपुर-अतरबेल सड़क के समीप एक टेम्पू की जांच के दौरान 342 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।

सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध प्रदीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने टेम्पू को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान टेम्पू से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

शराब के परिवहन में इस्तेमाल टेम्पू को भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध मद्यनिषेध अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मद्यनिषेध विभाग ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। शराब कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।