भू-अर्जन परियोजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, समय पर मुआवजा भुगतान का निर्देश
भू-अर्जन परियोजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, समय पर मुआवजा भुगतान का निर्देश
भू-अर्जन परियोजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, समय पर मुआवजा भुगतान का निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में भू-अर्जन से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति एवं कार्यान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न परियोजनाओं के अधियाची विभागों के प्रतिनिधियों के अलावा भवन निर्माण विभाग और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता मौजूद रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने परियोजनावार भू-अर्जन की स्थिति, रैयतों को मुआवजा भुगतान, लंबित मामलों और परियोजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को भू-अर्जन की प्रक्रिया में बेहतर समन्वय स्थापित कर सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।
डीएम ने कहा कि जिन रैयतों को मुआवजा दिया जाना है, उन्हें उपलब्ध राशि के आधार पर नियमानुसार जल्द भुगतान सुनिश्चित किया जाए। लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने को भी कहा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) सलीम अख्तर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रवि प्रकाश सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी और अभियंता उपस्थित थे।