एसएसपी ने घनश्यामपुर थाना का निरीक्षण किया
मालखाना, अभिलेखों और साफ-सफाई का लिया जायजा

दस्तक 7 मिडिया घनश्यामपुर, दरभंगा।

वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने गुरुवार को घनश्यामपुर थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मालखाना, स्टेशन डायरी, सिरिस्ता और गुंडा पंजी समेत कई महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की। एसएसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया, साथ ही पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी के थाना पहुंचने पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। निरीक्षण के क्रम में, उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, आगंतुक कक्ष और चौकीदार भवन का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने थाना परिसर की भूमि को भी चिन्हित कर उसकी वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली और उपलब्ध व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। एसएसपी श्री रेड्डी ने विशेष रूप से मालखाना, सिरिस्ता पंजी, गुंडा पंजी और स्टेशन डायरी जैसे महत्वपूर्ण अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने इन अभिलेखों के उचित रखरखाव और थाना की कार्यप्रणाली को लेकर पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। एसएसपी के निरीक्षण से थाना परिसर में पुलिसकर्मियों के बीच सक्रियता देखी गई। उन्होंने अधिकारियों से थाना क्षेत्र में पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्राप्त की और व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, सर्किल इंस्पेक्टर महफूज आलम, घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सतीश कुमार और पुलिस अवर निरीक्षक आकृति कुमारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी व जवान उपस्थित थे।