गायघाट में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक,उर्वरक निगरानी समिति की बैठक कालाबाजारी पर रहेगी कड़ी नजर

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में गुरुवार को उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी खाद दुकानदार शामिल हुए। जानकारी अनुसार गायघाट में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक के दौरान किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने, तय दाम पर बिक्री करने और कालाबाजारी रोकने के मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस और गरमा-गरम चर्चा देखने को मिली।बैठक के मुख्य बिंदु किसानों को तय मूल्य पर खाद देना कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक ,दुकानों पर स्टॉक और कीमत का बोर्ड लगाना वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता रखना आवश्यक हे।