नशा मुक्ति के प्रति युवाओं को किया गया जागरूक, बिरौल, गौड़ा बौराम क्षेत्र में आयोजित हुआ प्रतिज्ञा कार्यक्रम

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
राजयोग एजुकेशन एवं रिसर्च फाउंडेशन के चिकित्सा विभाग द्वारा चलाए जा रहे।10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान के तहत बिरौल में नशा-मुक्त जागरूकता एवं राष्ट्रीय प्रतिज्ञा कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान का प्रतिनिधित्व बी.के.अनु (ब्रह्मा कुमारीज सेवा केंद्र) द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन में किया गया, पिछले एक सप्ताह में स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, खिलाड़ी सहित सैकड़ों प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नशा न करने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं और प्रतिभागियों को नशीले पदार्थों के सेवन से शरीर और समाज पर पड़ने वाले घातक दुष्परिणामों के प्रति विस्तार से जागरूक किया गया। इसके साथ ही, उन्हें एक स्वस्थ, अनुशासित, मूल्य-आधारित तथा व्यसन-मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम नशा-मुक्त, स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण के राष्ट्रीय मिशन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। संस्था के इस अमूल्य योगदान और सफल कार्यान्वयन के लिए समापन प्रमाण पत्र भी जारी किया गया।