10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान, पुलिस पदाधिकारियों ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प
10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान, पुलिस पदाधिकारियों ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प
10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान, पुलिस पदाधिकारियों ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
पुलिस मुख्यालय, बिहार के सभागार में बुधवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वावधान में नशामुक्ति एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम ‘10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक, बिहार विनय कुमार रहे।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो जितेन्द्र सिंह गंगवार, पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा एवं एसटीएफ) कुंदन कृष्णन सहित पुलिस मुख्यालय के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान बीके अस्मिता बहन ने नशे के दुष्प्रभाव, तनाव प्रबंधन और ध्यान के महत्व पर जागरूक करते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। वहीं बहन संगीता ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नशामुक्त जीवन के लिए शपथ दिलाई।
अभियान का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों, अभिभावकों और आम लोगों को नशामुक्त जीवन, स्वस्थ आदतों तथा सकारात्मक सोच के प्रति जागरूक करना है। साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी से नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया।