दरभंगा में दो बाल श्रमिक विमुक्त, अब तक 21 बच्चों को कराया गया मुक्त
दरभंगा में दो बाल श्रमिक विमुक्त, अब तक 21 बच्चों को कराया गया मुक्त
दरभंगा में दो बाल श्रमिक विमुक्त, अब तक 21 बच्चों को कराया गया मुक्त
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
श्रम अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के धावा दल ने दरभंगा सदर प्रखंड क्षेत्र में बाल एवं किशोर श्रम के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान एनएच-57 स्थित महिंद्रा शिवशक्ति वाहन प्रा. लि. के समीप एक छोले-भटूरे की दुकान से दो बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया।
श्रम अधीक्षक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं नियोजनों से कुल 21 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया जा चुका है। विमुक्त बाल श्रमिकों और उनके परिवारों का विभिन्न विभागों के समन्वय से पुनर्वास कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बाल एवं किशोर श्रम के खिलाफ धावा दल द्वारा प्रत्येक सप्ताह शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य बाल श्रम पर पूरी तरह रोक लगाना और बच्चों को शिक्षा एवं सुरक्षित भविष्य की ओर ले जाना है।
बुधवार के अभियान में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दरभंगा सदर मोहन कुमार, बहेड़ी की श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विजेता भारती, केवटी के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दिलीप कुमार, मनीगाछी के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रवि प्रकाश, प्रयास एवं कार्ड्स संस्था के प्रतिनिधि तथा दो पुलिसकर्मी शामिल रहे।