मनरेगा राशि गबन के आरोपी मुखिया के वित्तीय अधिकार पर रोक की मांग

दरभंगा /विधि संवाददाता

दरभंगा जिला के बहेड़ी प्रखंड अन्तर्गत सुसारी तूर्की पंचायत में मनरेगा योजना राशि का गवन के आरोपी मुखिया के वित्तीय अधिकार पर रोक लगाने हेतू लोक प्रहरी सह प्रमंडलीय आयुक्त के न्यायालय में परिवादी ने आवेदन पत्र समर्पित किया है।बताते चलें कि सुसारी तूर्की पंचायत में योजना सं.4/22–23 और 5/22–23 की जांच हेतू परिवादी हरेकृष्ण झा ने आवेदन दिया था।जिसकी जांच में 7,37,152 रुपय का गवन की बात प्रमाणित हुई थी।जिसमें मुखिया के द्वारा 2,45, 717 रुपया गवन प्रमाणित हुई। जिसकी वसूली प्रक्रियाधीन बताया जाता है। मुखिया से गवन राशि वसूली के लिए नीलाम पत्र मुकदमा भी दर्ज किया गया है। इसी मामले में परिवादी श्री झा ने लोक प्रहरी सह प्रमंडलीय आयुक्त के न्यायालय में वाद सं.5/26 संस्थित करा रखा है।