12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारियां हो रही जबरदस्त ,बेनीपुर न्यायालय परिसर से प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता रथ रवाना
दस्तक 7मीडिया ,बेनीपुर /विधि संवाददाता
आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा अजय कुमार शर्मा ने बेनीपुर न्यायालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही बिरौल न्यायालय परिसर में होने वाले लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए भी प्रचार वाहन रवाना किया गया।
मौके पर प्रधान जिला जज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत न्यायालय के बाहर विवादों के निपटारे का सस्ता, सुलभ, त्वरित और प्रभावी माध्यम है। इसमें पक्षकार बिना किसी बाहरी दबाव के अपनी इच्छा से आपसी समझौते के आधार पर मामलों का निपटारा कर सकते हैं। इससे लोगों को लंबे समय तक चलने वाली न्यायिक प्रक्रिया, खर्च और भागदौड़ से राहत मिलती है।
