14 दिनों से लापता नाबालिग लड़की पाली से बरामद, मेडिकल जांच के लिए भेजा गया डीएमसीएच
14 दिनों से लापता नाबालिग लड़की पाली से बरामद, मेडिकल जांच के लिए भेजा गया डीएमसीएच
14 दिनों से लापता नाबालिग लड़की पाली से बरामद, मेडिकल जांच के लिए भेजा गया डीएमसीएच
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।
स्थानीय थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्षेत्र के सन कन्हई गांव से पिछले 14 दिनों से लापता नाबालिग लड़की को घनश्यामपुर पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बुधवार सुबह त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को पाली स्थित रन पड़ती मैदान के समीप से बरामद किया। बरामदगी के तुरंत बाद पुलिस अभिरक्षा में नाबालिग को मेडिकल परीक्षण और आवश्यक चिकित्सकीय जांच के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।
बरामद नाबालिग की पहचान हो गई है। इस
मामले को लेकर नाबालिग की मां ने घनश्यामपुर थाने में अपनी बेटी के अचानक गायब होने के बाद अपहरण की आशंका जताते हुए लिखित आवेदन दिया था। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए नामजद चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर विशेष अनुसंधान शुरू किया गया था। पुलिस टीम के लगातार प्रयास और गुप्त सूचना के आधार पर 14 दिनों के भीतर लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने और न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की धरपकड़ और कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने में गंभीरता से जुटी हुई है।