सिंहवाड़ा थाने में लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित निष्पादन का निर्देश
सिंहवाड़ा थाने में लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित निष्पादन का निर्देश
सिंहवाड़ा थाने में लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित निष्पादन का निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा के नगर पुलिस अधीक्षक ने 19 अगस्त 2026 को सिंहवाड़ा थाना पहुंचकर सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ लंबित कांडों की समीक्षा की। इस दौरान सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष समेत थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
समीक्षा के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन को लेकर अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट एवं कुर्की प्राप्त कर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया। साथ ही कांडों का गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
सभी अनुसंधानकर्ताओं को कांड दैनिकी अद्यतन रखने तथा प्रत्येक माह निष्पादित किए जाने वाले कांडों को चिह्नित कर समय पर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। थाना में प्रतिवेदित कांडों की भी समीक्षा की गई। सभी पंजी को अद्यतन रखने के साथ कांड दैनिकी समय पर पूरा करने को कहा गया।
नगर पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में सघन गश्ती बढ़ाने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए। डायल-112 की टीम को लगातार भ्रमणशील रखने को कहा गया। वहीं श्रावणी मेला को लेकर भी पुलिस पदाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
पटना में 26,746 भवन मालिकों को नोटिस, मेयर सीता साहू भी कार्रवाई की जद में, आवासीय भवनों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में मांगा जवाब; संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सीलिंग और जुर्माने की तैयारी
नगर पंचायत घनश्यामपुर का मुख्य ‘भगवती स्थान मार्ग’ प्रशासनिक उपेक्षा और बदहाली का जीवंत उदाहरण