आपदा में मृत 5 लोगों के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान का चेक

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

दरभंगा के गौड़ाबौराम प्रखंड के नदई पंचायत स्थित मध्य विद्यालय, बेला गनौनी में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

इस दौरान गौड़ाबौराम विधायक सुजीत कुमार सिंह ने आपदा में मृत 5 व्यक्तियों के निकटतम आश्रितों को अनुग्रह अनुदान राशि का चेक प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आपदा पीड़ित परिवारों को नियमानुसार मिलने वाली सहायता और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जल्द उपलब्ध कराया जाए।

शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं और शिकायतें भी सुनी गईं तथा उनके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा, राजस्व और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।