दरभंगा में थानों के पीसी सह आईटी प्रभारियों की समीक्षा बैठक, एसएसपी ने दिए जरूरी निर्देश
दरभंगा में थानों के पीसी सह आईटी प्रभारियों की समीक्षा बैठक, एसएसपी ने दिए जरूरी निर्देश
दरभंगा में थानों के पीसी सह आईटी प्रभारियों की समीक्षा बैठक, एसएसपी ने दिए जरूरी निर्देश
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को अपने कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के सभी थानों के पीसी प्रभारी सह आईटी प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पुलिस कार्यों में तकनीक के बेहतर उपयोग, अभिलेखों के समय पर संधारण तथा न्यायालय से संबंधित कार्यों के त्वरित निष्पादन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
बैठक में न्यायालय से प्राप्त सभी आदेशिकाओं का ससमय तामिला करने तथा न्यायालय द्वारा मांगी गई कांड दैनिकी को निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करने का निर्देश दिया गया।
एसएसपी ने निर्देश दिया कि स्टेशन डायरी, प्राथमिकी रिपोर्ट एवं अन्य संबंधित दस्तावेजों की सीसीटीएनएस में वास्तविक समय पर प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए। साथ ही कांड से संबंधित महत्वपूर्ण वीडियो एवं तस्वीरों को नियमानुसार ई-साक्ष्य ऐप पर अपलोड करने को कहा गया।
पुराने कांडों की केस डायरी को वर्षवार सीसीटीएनएस में अपलोड करने, ई-समन से संबंधित कार्यों को समय पर पूरा करने तथा सभी दर्ज प्राथमिकी एवं गिरफ्तारी मेमो को 24 घंटे के भीतर एससीआरबी पोर्टल पर अपलोड करने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में क्राइमैक के माध्यम से जीरो प्राथमिकी को दूसरे राज्यों में भेजने, आरोप पत्र एवं अंतिम प्रपत्र को सीसीटीएनएस पर अपलोड करने तथा गुमशुदा व्यक्तियों से संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
इसके अलावा सभी संबंधित पदाधिकारियों को क्राइमैक/आईसीजेएस पर प्रतिदिन लॉगिन कर आवश्यक सर्च एवं अद्यतन कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देशों का ससमय अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।