सहयोग शिविर में पहुंचे डीएम कौशल कुमार, आमजन की शिकायतों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
सहयोग शिविर में पहुंचे डीएम कौशल कुमार, आमजन की शिकायतों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
सहयोग शिविर में पहुंचे डीएम कौशल कुमार, आमजन की शिकायतों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा में आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित सहयोग शिविर का जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने मंगलवार को निरीक्षण किया। शिविर का आयोजन दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-43 स्थित प्लस टू एम.एल. एकेडमी, लहेरियासराय में किया गया।
निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रड्डी जला रड्डी और नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता समेत संबंधित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
डीएम ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के काउंटरों का जायजा लिया और आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त हर आवेदन और शिकायत को निर्धारित प्रक्रिया के तहत दर्ज कर नियमानुसार त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
स्वास्थ्य विभाग के काउंटर पर डीएम ने प्रतिनियुक्त चिकित्सक से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने शिविर में मौजूद मरीजों और आम नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं।
इसके बाद उन्होंने राजस्व, सामाजिक सुरक्षा समेत अन्य विभागों के काउंटरों का निरीक्षण किया। अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया गया कि शिविर में आने वाले नागरिकों को आवश्यक जानकारी सरल और स्पष्ट तरीके से उपलब्ध कराई जाए तथा सभी मामलों में निर्धारित प्रक्रिया का शत-प्रतिशत पालन हो।
डीएम ने वार्ड पार्षद से वार्ड की स्थिति और स्थानीय समस्याओं की जानकारी लेते हुए सहयोग शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने भी शिविर में आने वाले लोगों की सुविधा, सुव्यवस्थित आवागमन और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त ने बताया कि शिविर में प्राप्त शिकायतों और आवेदनों को संबंधित ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जाता है। इससे शिकायतों की ऑनलाइन निगरानी और उनके निष्पादन की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाई जा रही है।
डीएम ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को स्थानीय स्तर पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ नियमानुसार और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।