दरभंगा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई दो अलग-अलग आपराधिक मामलों के नामजद आरोपी गिरफ्तार
दरभंगा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई दो अलग-अलग आपराधिक मामलों के नामजद आरोपी गिरफ्तार
दरभंगा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई दो अलग-अलग आपराधिक मामलों के नामजद आरोपी गिरफ्तार
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिरौल थाना पुलिस ने 18 अगस्त 2026 को त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग आपराधिक मामलों में फरार चल रहे दो प्राथमिकी अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस सफल कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान
गोबिंद पासवान (पिता, रामप्रसाद पासवान) साकिन पटनिया, थाना बिरौल, जिला दरभंगा के रूप में किया गया है। इनके विरुद्ध बिरौल थाना में कांड संख्या – 577/26 दर्ज है। वहीं दुसरे मामले में पर्यवेक्षी पदाधिकारी पुनि अमृत लाल वर्मन के नेतृत्व में अनुसंधानकर्ता एएसआई जितेंद्र शर्मा ने संदीप कुमार (पिता, रौशन कुमार) पता, साकिन हरिपट्टी लक्ष्मीपुर, थाना फेकला,जिला दरभंगा को उसके घर से गिरफ्तार किया। संदीप के विरुद्ध बिरौल थाना में कांड संख्या – 48/26 के दर्ज है। थानाध्यक्ष चन्द्र मणि के अनुसार, दोनों आरोपियों की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार कर कागजी प्रक्रिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।
ईओयू का होगा राज्यव्यापी विस्तार, अब रेंज से लेकर जिले तक कसेगा आर्थिक अपराधियों पर शिकंजा
दिल्ली-रांची के बाद बिहार में छात्रों का हुंकार ‘छात्र न्याय सत्याग्रह’ पटना के गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन धरना, टीआरई-4 के विज्ञापन से लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक उठेंगी मांगें