साइकिल दुकान में छिपाकर रखी थी शराब, 208.725 लीटर विदेशी शराब बरामद, कमतौल के बरिओल चौक पर मद्यनिषेध टीम की छापेमारी, एक धंधेबाज गिरफ्तार; दुकान सील
साइकिल दुकान में छिपाकर रखी थी शराब, 208.725 लीटर विदेशी शराब बरामद, कमतौल के बरिओल चौक पर मद्यनिषेध टीम की छापेमारी, एक धंधेबाज गिरफ्तार; दुकान सील
साइकिल दुकान में छिपाकर रखी थी शराब, 208.725 लीटर विदेशी शराब बरामद,
कमतौल के बरिओल चौक पर मद्यनिषेध टीम की छापेमारी, एक धंधेबाज गिरफ्तार; दुकान सील
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग की टीम ने कमतौल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। बरिओल चौक के पास साइकिल मरम्मत की दुकान में छापेमारी कर टीम ने 208.725 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की। मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान मद्यनिषेध टीम को सूचना मिली थी कि साइकिल मरम्मत की दुकान में अवैध विदेशी शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल दुकान पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान शराब बरामद होने के बाद दुकान को सील कर दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर शराब के अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध प्रदीप कुमार ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है तथा संलिप्त अन्य लोगों के विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।