बेबी भारत गैस एजेंसी उपभोक्ताओं से निर्धारित दर के बजाय अधिक कर रहे अवैध वसूली, लोगों के अधिकारी से की शिकायत

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

गौड़ा-बौराम प्रखंड क्षेत्र में घरेलू एलपीजी गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं से निर्धारित दर ₹1030 के बजाय ₹1060 से भी अधिक की अवैध वसूली की जा रही है। यह सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन और उपभोक्ताओं के अधिकारों पर डाका है। इस संदर्भ में जब संबंधित विभागीय अधिकारियों से बात की गई, तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए ऐसी गैर-कानूनी वसूली पर तत्काल रोक लगाने का आश्वासन दिया है।
गौड़ा-बौराम प्रखंड के समाज सेवी सह माले नेता रोहित सिंह ने सभी एलपीजी उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे गैस एजेंसी या डिलीवरी मैन को केवल सरकार द्वारा निर्धारित आधिकारिक मूल्य ही दें। यदि कोई भी वितरक तय दर से एक भी रुपया अधिक मांगता है, तो तुरंत इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से करें और रसीद में दर्ज राशि ही भुगतान करने को कहा। माले नेता रोहित सिंह ने बताया कि सोमवार को बेबी भारत गैस एजेंसी बौराम के डिलीवरी मैन द्वारा रसोई गैस उपभोक्ताओं पर ढ़ोस जमाकर प्रति सिलिंडर निर्धारित दर 1030 के बजाय 1060 रुपए प्रति सिलिंडर वसूल किया जा रहा था। जिसकी सूचना एम ओ को देते हुए माले नेता रोहित सिंह ने डिलीवरी मैन द्वारा वसूला गया अवैध रुपए उपभोक्ताओं को वापस कराया। साथ ही उपभोक्ताओं की सहायता और मार्गदर्शन के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। उन्होंने किसी भी प्रकार की ओवरचार्जिंग या समस्या होने पर उपभोक्ता मोबाईल फोन नंबर 9431840000 पर निसंकोच संपर्क कर सकते हैं।