कोतवाली थाना की पुलिस ने अवैध हथियार के साथ युवक को धर दबोचा , देशी कट्टा बरामद
कोतवाली थाना की पुलिस ने अवैध हथियार के साथ युवक को धर दबोचा , देशी कट्टा बरामद
कोतवाली थाना की पुलिस ने अवैध हथियार के साथ युवक को धर दबोचा , देशी कट्टा बरामद
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ दरभंगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र के भटियारीसराय गांव में एक युवक अवैध हथियार के साथ मौजूद है।
सूचना के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने तत्काल छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने शशि आनंद (पिता विजय कुमार आनंद) को एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक मौलागंज वार्ड नंबर-28, थाना लहेरियासराय, जिला दरभंगा का रहने वाला बताया गया है।
पुलिस ने हथियार को जब्त कर आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है।