तिरंगा यात्रा में हवाई फायरिंग के मामले मे मनेर थाना पुलिस ने छह युवक को किया गिरफ्तार; चार देसी कट्टा और छह कारतूस बरामद
तिरंगा यात्रा में हवाई फायरिंग के मामले मे मनेर थाना पुलिस ने छह युवक को किया गिरफ्तार; चार देसी कट्टा और छह कारतूस बरामद
तिरंगा यात्रा में हवाई फायरिंग के मामले मे मनेर थाना पुलिस ने छह युवक को किया गिरफ्तार; चार देसी कट्टा और छह कारतूस बरामद
दस्तक 7मीडिया /पटना
मनेर थाना क्षेत्र के छितनावा-खासपुर सड़क पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान हवाई फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एक नाबालिग को भी विधि विरुद्ध बालक के रूप में निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से चार देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, शनिवार 15 अगस्त की शाम करीब चार बजे करीब दो दर्जन युवक बाइक से तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे। इसी दौरान वर्चस्व कायम करने के उद्देश्य से कुछ युवकों ने अचानक हवाई फायरिंग शुरू कर दी। लगातार गोलियां चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने डायल-112 और मनेर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रजनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही रैली में शामिल युवक भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर छह युवकों को पकड़ लिया, जबकि एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान निखिल कुमार, संटू कुमार, सतीश कुमार, आकाश कुमार, गोलू कुमार और जय विरु कुमार के रूप में हुई है। ये सभी छितनावा, खासपुर, सुअरमरवा और आसपास के इलाकों के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, इनमें कुछ स्कूली छात्र भी शामिल हैं।
पुलिस गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर रही है कि उनके पास अवैध हथियार कहां से आए और फायरिंग में और कौन-कौन लोग शामिल थे। रैली में शामिल फरार युवकों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।