बेनीबाद में वाहन जांच के दौरान 195 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार
बेनीबाद में वाहन जांच के दौरान 195 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार
बेनीबाद में वाहन जांच के दौरान 195 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार
दस्तक 7 मीडिया /गायघाट
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बेनीबाद ओपी के समीप पुलिस ने वाहन जांच के दौरान शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 195.12 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने शराब लदी कार को जब्त करते हुए उसमें सवार दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना पुलिस के अनुसार, बेनीबाद ओपी के पास नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की खेप बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने कार सवार दोनों आरोपितों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 195.12 लीटर बताई गई है।
थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सघन वाहन जांच अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने की योजना थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मनीगाछी थाना कांड में नामजद आरोपी गिरफ्तार, घर से दबोचा गया
चार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का तबादला, चारों को मिली नई जिम्मेदारी, पटना हाईकोर्ट की अधिसूचना के बाद न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण, अधिवक्ता कल्याण समिति ने दी बधाई