मनीगाछी थाना कांड में नामजद आरोपी गिरफ्तार, घर से दबोचा गया

दस्तक 7मीडिया /मनीगाछी 

मनीगाछी थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून से जुड़े पुराने मामले में कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रुपनंदन राय, पिता गजाधर राय, निवासी मोटीपुर, थाना मोटीपुर, जिला मुजफ्फरपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मणिगाछी थाना कांड संख्या 144/19, दिनांक 04 जुलाई 2019 में नामजद था। उसके विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता की धारा 272, 273 एवं 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस टीम ने आरोपी के ठिकाने की जानकारी जुटाने के बाद उसके मोटिपुर स्थित घर पर छापेमारी कर विधिवत गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है तथा मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी हे।