स्वतंत्रता दिवस पर सीडीपीओ अंजना कुमारी ने फहराया तिरंगा
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बाल विकास परियोजना दरभंगा सदर कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बाल विकास परियोजना पदाधिकारी दरभंगा सदर अंजना कुमारी ने कार्यालय परिसर में पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। झंडातोलन के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर,कार्यालय के कर्मी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी लोगों ने एक साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस के महत्व को याद किया और देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की

