पार्किंग विवाद में महिला दरोगा से मारपीट, वकील समेत तीन हिरासत में, हाजीपुर में पासवान चौक के पास हुई घटना, मोबाइल भी छीना; वकील की गिरफ्तारी की खबर पर थाने में जुटे अधिवक्ता
पार्किंग विवाद में महिला दरोगा से मारपीट, वकील समेत तीन हिरासत में, हाजीपुर में पासवान चौक के पास हुई घटना, मोबाइल भी छीना; वकील की गिरफ्तारी की खबर पर थाने में जुटे अधिवक्ता
पार्किंग विवाद में महिला दरोगा से मारपीट, वकील समेत तीन हिरासत में,
हाजीपुर में पासवान चौक के पास हुई घटना, मोबाइल भी छीना; वकील की गिरफ्तारी की खबर पर थाने में जुटे अधिवक्ता
दस्तक 7 मीडिया / पटना
वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित पासवान चौक सब्जी मंडी के पास कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में महिला दरोगा और एक सिपाही के साथ मारपीट व बदसलूकी का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने कार चालक मनीष कुमार, उसकी पत्नी और एक स्थानीय अधिवक्ता को हिरासत में लिया है।
बताया गया कि महिला सब-इंस्पेक्टर नेहा कुमारी हाजीपुर कोर्ट में ड्यूटी पूरी कर लौट रही थीं। इसी दौरान पासवान चौक के पास कार पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मी और बीच-बचाव करने पहुंचे एक सिपाही के साथ भी मारपीट की गई।
महिला दरोगा ने घटना की सूचना थाने को देने के लिए जब अपना मोबाइल निकाला तो आरोपियों ने उनका मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद दूसरे फोन से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
महिला दरोगा की शिकायत पर औद्योगिक थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, अधिवक्ता को हिरासत में लिए जाने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय अधिवक्ता औद्योगिक थाने पहुंच गए और मामले को लेकर हंगामा किया। पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।