बेनीबाद थाने में नए प्रभारी ने संभाला कार्यभार:बोले- कानून व्यवस्था और अपराधियों पर कार्रवाई रहेगी प्राथमिकता

दीपक कुमार| गायघाट
बेनीबाद थाने में नए थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वे गायघाट थाना में अनुसंधान इकाई के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने राजकुमार गौतम का स्थान लिया है, जिनका स्थानांतरण अहियापुर किया गया है। कार्यभार संभालने के बाद धीरेंद्र कुमार सिंह ने अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
कार्यों का क्रियान्वयन किया
साथ ही अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। शासन के निर्देशों का पालन करते हुए सभी कार्यों का क्रियान्वयन किया जाएगा। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि कानून को हाथ में लेने वालों और अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की कुचेष्टा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
पार्किंग विवाद में महिला दरोगा से मारपीट, वकील समेत तीन हिरासत में, हाजीपुर में पासवान चौक के पास हुई घटना, मोबाइल भी छीना; वकील की गिरफ्तारी की खबर पर थाने में जुटे अधिवक्ता
किसी भी आपात स्थिति या कानून व्यवस्था की चुनौती से निपटने के लिए यह टीम हर पल रहती है तैयार