शराब माफिया मिंटू सिंह गिरफ्तार, दर्जनों मामलों में रहा है आरोपी
शराब माफिया मिंटू सिंह गिरफ्तार, दर्जनों मामलों में रहा है आरोपी
शराब माफिया मिंटू सिंह गिरफ्तार, दर्जनों मामलों में रहा है आरोपी
दस्तक 7मीडिया /मनीगाछी
शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत म नीगाछी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब माफिया मिंटू सिंह उर्फ लक्ष्मी सिंह, निवासी कटमा गांव, थाना मनीगाछी, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ भैरवस्थान थाना कांड संख्या 74/24, दिनांक 19 जुलाई 2024, के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30ए में मामला दर्ज है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भैरवस्थान थाना को सौंप दिया है।
थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार मिंटू सिंह शराब के अवैध कारोबार से जुड़े मामलों में पुलिस के रडार पर रहा है।उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और शराब तस्करी से जुड़े अन्य मामलों की भी जानकारी जुटा रही है।
मनीगाछी पुलिस की इस कार्रवाई से शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा दरभंगा प्रेक्षागृह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
दरभंगा के तात्कालीन/सेवानिवृत इंस्पेक्टर अवधेश कुमार झा की पुत्री आईएएस बनकर बढ़ाया बिहार का मान, राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होकर रचा गौरवशाली अध्याय