बेनीबाद थाना में स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा गायघाट
बेनीबाद थाना में स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा गायघाट
बेनीबाद थाना में स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा गायघाट
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट प्रखंड में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। प्रखंड के सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में शान से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान लोगों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।
प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह, गायघाट थाना में थानाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, बेनीबाद थाना में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह और सीएचसी में चिकित्सा प्रभारी डॉ. जीएन रब्बानी ने तिरंगा फहराया। वहीं आईसीडीएस कार्यालय में सीडीपीओ गोविन्द कुमार तथा व्यापार मंडल में अध्यक्ष संजीत कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया।