बिरौल में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से संपन्न, प्रशासनिक व गैर-सरकारी संस्थानों में फहराया गया तिरंगा
दस्तक 7 मिडिया,उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।

बिरौल अनुमंडल क्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, देशभक्ति और गरिमामय वातावरण के साथ संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर के भव्य आयोजन को लेकर पिछले दो दिनों से क्षेत्र के तमाम सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। मुख्य समारोहों के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा तिरंगे को सलामी दी गई। व्यवहार न्यायालय परिसर में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव कुमार ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।अनुमंडल कार्यालय परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी शशांक राज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय पर पुलिस निरीक्षक महफूज आलम द्वारा ध्वजारोहण किया गया। थाना परिसर में थानाध्यक्ष चंद्र मणि ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी दी।मद्यनिषेध थाना-मद्यनिषेध थानाध्यक्ष सन्नी कुमार ने ध्वजारोहण की रस्म पूरी की। अनुमंडल लोक शिकायत कार्यालय- पीजीआरओ आसमा खातून ने तिरंगा फहराया।

अधिवक्ता संघ परिसर- अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बच्चे लाल झा ने ध्वजारोहण किया।
निबंधन कार्यालय-अपर निबंधन पदाधिकारी हरि शंकर सुमन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
समारोह के दौरान बिरौल स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक स्थल पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां कार्यकारी अध्यक्ष राम सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण से पूर्व उपस्थित अतिथियों एवं अधिकारियों ने अमर शहीद भगत सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुजीत कुमार, डॉ. शशिभूषण महतो, रामविलास भारती, राजकुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा, अंचलाधिकारी कुमारी सरिता रानी,अवर निबंधन पदाधिकारी हरि शंकर सुमन, कार्यपालक विकास कुमार,राजस्व अधिकारी संतोष कुमार,अजय बिरौलिया,प्रदीप प्रधान,सनोज नायक, बलराम टेकड़ीबाल,रविन्द्र पौद्दार,सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दुसरी ओर सरकारी कार्यालयों के अलावा क्षेत्र के तमाम गैर-सरकारी व शैक्षणिक संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल परिसर में चेयरमैन गणेश चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और बच्चों को राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी। इसके साथ ही अनुमंडल क्षेत्र के दर्जनों निजी संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और ध्वजारोहण के साथ आजादी के इस महान पर्व को धूमधाम से मनाया गया।

