80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस मुख्यालय में डीजीपी विनय कुमार ने फहराया तिरंगा
80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस मुख्यालय में डीजीपी विनय कुमार ने फहराया तिरंगा
80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस मुख्यालय में डीजीपी विनय कुमार ने फहराया तिरंगा
दस्तक 7मीडिया /पटना
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने शनिवार को सरदार पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय, पटना में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
समारोह के दौरान डीजीपी ने बीते वर्षों में बिहार पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने वीरता, विशिष्ट सेवा एवं सराहनीय सेवा के लिए पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई दी।
पुलिस महानिदेशक ने देश एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित में कर्तव्य, सेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया। समारोह में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल रहा।