छात्राओं को महिला अधिकार, स्वास्थ्य व सुरक्षा की दी जानकारी
छात्राओं को महिला अधिकार, स्वास्थ्य व सुरक्षा की दी जानकारी
छात्राओं को महिला अधिकार, स्वास्थ्य व सुरक्षा की दी जानकारी
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को +2 परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, नेहरा और दामनी जीविका स्वयं सहायता समूह, रामनगर में महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रशासन के तत्वावधान में जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं एवं महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, महिला अधिकार और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान तिरंगा झांकी, सखी वार्ता और माहवारी स्वच्छता प्रबंधन किट का वितरण किया गया। छात्राओं को मिशन शक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन-181, आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 समेत विभिन्न सहायता सेवाओं के बारे में बताया गया।
बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा और लैंगिक भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करते हुए छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, वित्तीय साक्षरता और डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। साइबर अपराध से बचाव और किसी भी तरह के उत्पीड़न की स्थिति में सरकारी सहायता लेने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
इस अवसर पर छात्राओं के बीच माहवारी स्वच्छता प्रबंधन किट का वितरण कर व्यक्तिगत स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं एवं विद्यालय परिवार को बाल विवाह मुक्त बिहार बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।