लहेरियासराय थाना की पुलिस ने घरेलू विवाद में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, वहीं अन्य मामलों के भी तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे।

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
लहेरियासराय थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी घरेलू विवाद और मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है।
पुलिस के अनुसार, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 256/26 में नामजद आरोपी आमिर निजामुद्दीन, पिता मो. इलियास आलम, निवासी उर्दू बाजार को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1) एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि घरेलू विवाद के दौरान मारपीट और गाली-गलौज की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में मंडल कारा, दरभंगा भेज दिया गया।
इधर, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 412/26 में पुलिस ने 14 अगस्त को तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राज कुमार साहनी, लाल बाबू साहनी और महेश कुमार साहनी, तीनों पिता नेगरु साहनी, निवासी मौलागंज शामिल हैं। इस मामले में बीएनएस की धारा 109 के तहत प्राथमिकी दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दोनों मामलों में पुलिस का अनुसंधान जारी है।