बिरौल में खौफनाक लूटकांड का पुलिस ने 3 घंटे में किया पर्दाफाश,एक बदमाश बाइक के साथ गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
बिरौल में खौफनाक लूटकांड का पुलिस ने 3 घंटे में किया पर्दाफाश,एक बदमाश बाइक के साथ गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
बिरौल में खौफनाक लूटकांड का पुलिस ने 3 घंटे में किया पर्दाफाश,एक बदमाश बाइक के साथ गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिरौल थाना क्षेत्र के बिशनपुर-कहुआ ग्रामीण सड़क पर बीती रात अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर की गई लूटपाट की घटना का दरभंगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र तीन घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में शामिल तीन बदमाशों में से एक को वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक के साथ दबोच लिया है, जबकि बाकी दो अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, कहुआ-जगदीशपुर निवासी पीड़ित मो. कमुरुद्दीन अपने चचेरे भाई मो. महबूब के साथ सुपौल से अपने गांव कहुआ लौट रहे थे। इसी दौरान कहुआ-सुपौल चौर के पास सुनसान जगह पर पहले से घात लगाए बैठे तीन अज्ञात बदमाशों ने खौफनाक साजिश के तहत चलती बाइक के चक्के में लोहे का हसुआ (धारदार हथियार) घुसा दिया। चक्के में हथियार फंसते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। इसके तुरंत बाद अपराधियों ने मो. महबूब के सिर पर देशी कट्टा तान दिया और गले पर हसुआ रखकर जेब से उनका OPPO Reno 16C मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित और स्थानीय ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए बदमाशों का पीछा करना शुरू किया। पीछा करते हुए लोग निसिहारा चौक पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने एक बदमाश को घेरकर पकड़ने की कोशिश की। हालांकि, खुद को घिरता देख अपराधी ने एक ग्रामीण के हाथ पर चाकू से जानलेवा वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद मौका पाकर बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में बिरौल थानाध्यक्ष चन्द्र मणि,अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार और अन्य पुलिस कर्मियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पीड़ित मो.कमुरुद्दीन द्वारा लिखित आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान और बाइक पंजीकरण संख्या BR07BC6933 के आधार पर तफ्तीश तेज की। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित कार्रवाई के आधार पर तीनों अपराधियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस टीम ने रोहाड़ गांव में छापेमारी कर पंकज मुखिया नामक मुख्य बदमाश को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
उसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। घटना में शामिल अन्य दो फरार अपराधियों को भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।