कौन कहता हैं कि आसमां मे सुराग नहीं हो सकता ,एक पत्थर दिल से उछालो यारों।
दरभंगा /संजय कुमार राय
जी हाँ ऐसा ही बड़ा कारनामा दरभंगा के नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा ने समस्तीपुर एसपी के प्रभार लेते ही कर दिखाया हैं। उन्होंने प्रभार लेने के बाद सिपाही भर्ती की तिथि से पहले ही उन चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया हैं जिसने सिपाही भर्ती का झांसा देकर कई अभ्यर्थियों को अपने ठगी का शिकार बना रहा था । लेकिन एन मौके पर प्रभारी एसपी सागर कुमार झा ने इन शातिर बदमाशों के मंसूबे पर पानी फेर दिया हैं।
प्रभारी एसपी ने किया टीम का गठन।
प्रभारी एसपी सागर कुमार झा को जब इस बात की गुप्त जानकारी हुई कि केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती की परीक्षा मे कुछ शातिरों द्वारा सेटिंग गेटिंग कर अभ्यर्थियों से नाजायज वसूली की जा रही हैं तो उन्होंने एक टीम का गठन किया और इन बदमाशों को धर दबोचा।
पकड़े गये शातिरों से कई यंत्र एवं चेक बरामद
पकड़े गये शातिर बदमाशों के पास से वाकी -टा की 10पीस ,वाकी टॉकी का चार्जर 10पीस ,एंटीना 20पीस ,ब्लू टूथ मक्खी एयरफोन 32पीस ,रिसीवर डिवाईस 11पीस ,विभिन्न छात्रों का एडमिट कार्ड एवं शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति ,ब्लूटूथ एयर फोन लगा हुआ 3,विभिन्न लोंगों द्वारा हस्ताक्षर कर दिया गया ब्लेंक चेक 7पीस ,चार पेन ड्राईव एवं चार मोबाईल फोन बरामद किया गया हैं।
समस्तीपुर जिला के ही हैं सभी शातिर
पकड़े गये शातिरों मे समस्तीपुर जिला के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत
मालती गांव स्थित वार्ड नंबर 6के स्व प्रयाग सिंह के पुत्र संतोष कुमार उर्फ गुड्डू (30वर्ष ),इसी जिला के कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के कोनबाजीतपुर वार्ड नंबर 7के निवासी रामचंद्र सिंह के पुत्र मनीष कुमार (21वर्ष ),दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के कमराव गांव के वार्ड 10निवासी सत्यनारायण महतो का पुत्र अंकित कुमार (21वर्ष )एवं रोसड़ा थाना क्षेत्र के महरौल वार्ड 6निवासी नागेश्वर राय का पुत्र गौतम कुमार (27vrs)का नाम शामिल हैं।
छापेमारी दल मे शामिल पुलिस पदाधिकारी
प्रभारी एसपी सागर कुमार द्वारा छापेमारी मे शामिल किये गये पुलिस पदाधिकारियों मे रोसड़ा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार ,विभूतिपुर थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ,रोसड़ा के थानाध्यक्ष प्रसुन्ज़य कुमार ,दलसिंहसराय थानाध्यक्ष अनिल कुमार ,डी आई यू शाखा प्रभारी मुकेश कुमार एवं पुअनि मुकेश कुमार ,पुअनि शनि कुमार मौसम बिभुतिपुर थाना के पुअनि राजेश कुमार एवं सअनि दिनेश कुमार एवं डी आई यू शाखा के सिपाही अखिलेश कुमार शामिल थे।
पुलिस की कारवाई से अभ्यर्थियों एवं परिजनों मे खुशी का माहौल
प्रभारी एसपी श्री झा के इस उदभेदन के बाद अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों मे खुशी का माहोल हैं। दरअसल सिपाही भर्ती की तिथि एक ,सात और 15अक्टूबर 23को सरकार द्वारा तय हैं। यानि आज से सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित हैं लेकिन परीक्षा से पहले इनकी गिरफ्तारी से पूरे प्रदेश मे चर्चा का विषय बन गया हैं।
लोंगों का कहना हैं कि इन शातिरों द्वारा सिपाही के परीक्षा मे भी इतना बड़ा खेल खेला जाता हैं ?पूरे समस्तीपुर जिला मे प्रभारी एसपी श्री झा के इस कारवाई से चर्चा का विषय बन गया हैं।
छः दिनों के छुट्टी पर गये हैं समस्तीपुर के एसपी
छः दिनों के छूटी पर समस्तीपुर के एसपी विनय तिवारी हैं। इस दौरान समस्तीपुर एसपी का प्रभार दरभंगा के सिटी एसपी को सौंपा गया हैं।

