अवैध पार्किंग के मामले में प्रशासन ने 19 बसों से वसूला 22 हजार जुर्माना। सरकारी आदेश का अवेहलना करने पर दर्ज हो सकती प्राथमिकी।
अवैध पार्किंग के मामले में प्रशासन ने 19 बसों से वसूला 22 हजार जुर्माना। सरकारी आदेश का अवेहलना करने पर दर्ज हो सकती प्राथमिकी।
क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार प्रमंडल दरभंगा के अधिसूचना पर प्रशासन का दुसरे दिन कार्रवाई जारी, अनुमंडल प्रशासन के इस अभियान में परिवहन विभाग के अधिकारी हुए शामिल, प्रशासन के कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने की सराहना।
अवैध पार्किंग के मामले में प्रशासन ने 19 बसों से वसूला 22 हजार जुर्माना। सरकारी आदेश का अवेहलना करने पर दर्ज हो सकती प्राथमिकी।
बिरौल/दरभंगा।
अनुमंडल प्रशासन की ओर से अवैध पार्किंग के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान दुसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम उमेश कुमार भारती,एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में शनिवार को कोठी पुल चौक के निकट बिरौल-सहरसा मुख्य मार्ग पर अवैध रुप से पार्किंग करने वाले दरभंगा केशरी के चार बसों को जब्त कर उससे बतौर जुर्माना वसूला किया गया। यह जुर्माना मौके पर उपस्थित बिहार मोबाइल स्पाय के सब इंस्पेक्टर प्रमोद भारती के द्वारा वसूल किया गया। प्रशासन ने दो दिनों के अभियान में मुख्य सड़कों पर अवैध पार्किंग करने के मामले में 19 बसों से लगभग 22 हजार बतौर जुर्माना वसूल की है।
सरकारी आदेश के विरुद्ध प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अनदेखी करने एवं नगर क्षेत्र बिरौल के शहीद भगत सिंह चौक स्थित मुख्य सड़क के अलावा कोठी पुल चौक पर यत्र-तत्र अवैध पार्किंग करना बस संचालकों को महंगा पड़ रहा है। अनुमंडल प्रशासन के इस अभियान टीम में दुसरे दिन शनिवार को डीटीओ, बिहार मोबाईल स्पाय के पदाधिकारी भी शामिल हो गये हैं। विभागीय सव इंस्पेक्टर प्रमोद भारती ने जब्त चार बसों के कागजात दिखलाने आये दरभंगा केशरी के टायम किपर चंदन चौधरी को सरकारी आदेश का अनुपालन करते हुए चयन बस पराव स्थल पर ही बसों का ठहराव कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी नियमानुसार बस के परिचालन के दौरान चालकों को अपना ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखना अनिवार्य है। साथ ही बस से संबंधित सभी कागजात की छायाप्रति भी उपलब्ध रहना चाहिए। एसडीएम उमेश कुमार भारती एवं एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी के संयुक्त रूप से बताया कि क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार दरभंगा प्रमंडल दरभंगा के द्वारा जारी अधिसूचना के आलोक में यह कार्रवाई की जा रही है। जिसे सभी बस संचालकों को शतप्रतिशत अनुपालन करना होगा। इधर स्थानीय लोगों में अधिवक्ता नटवर मिश्र, संतोष कुमार,सनोज नायक,सरोज सिंह ,मो.शद्दाम, वीभा देवी,रामबाबू माहथा,अशोक पासवान,मो.जफर,हरेराम पासवान सहित दर्जनों लोगों ने प्रशासन की ओर से उठाए गए सकारात्मक कदम का सराहना करते हुए कहा कि चयनित बस पराव स्थल पर यात्रियों के बैठने व ठहरने,शौचालय एवं पेयजल की अच्छी सुविधा उपलब्ध है। बस संचालकों को सरकारी आदेश का सम्मान करते हुए नगर क्षेत्र के डुमरी जीरो माइल स्थित बस पराव से ही अपने अपने बसों का परिचालन करना चाहिए।
अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का होगा आयोजन।
दरभंगा के सिटी एसपी ने समस्तीपुर जिला का प्रभार लेते ही कर दिया बड़ा खुलासा ,सिपाही भर्ती की सेटिंग -गेटिंग करते गिरोह के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार ,कई इलेक्ट्रिक उपकरण बरामद ,चौक चौराहे पर भी हो रही चर्चा।