16 अगस्त तक ई-केवाईसी करा लें गैस उपभोक्ता, नहीं तो हो सकती है परेशानी
16 अगस्त तक ई-केवाईसी करा लें गैस उपभोक्ता, नहीं तो हो सकती है परेशानी
16 अगस्त तक ई-केवाईसी करा लें गैस उपभोक्ता, नहीं तो हो सकती है परेशानी
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
लहेरियासराय स्थित आर.जे. भवानी एचपी गैस एजेंसी ने अपने उपभोक्ताओं से 16 अगस्त तक ई-केवाईसी कराने की अपील की है। गैस उपभोक्ताओं के रिकॉर्ड को अद्यतन रखने के लिए पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से ई-केवाईसी अभियान चलाया जा रहा है।
एजेंसी के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी कर लें। समय पर ई-केवाईसी नहीं कराने पर भविष्य में गैस बुकिंग, सब्सिडी अथवा अन्य संबंधित सेवाओं में परेशानी हो सकती है।
जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर, पता या अन्य व्यक्तिगत जानकारी बदली है अथवा जिन्हें गैस एजेंसी की ओर से ई-केवाईसी के लिए संदेश या फोन प्राप्त हुआ है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर ई-केवाईसी कराने की सलाह दी गई है।
उपभोक्ता संबंधित गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर उपलब्ध ई-केवाईसी सुविधा के माध्यम से घर बैठे भी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा एजेंसी पर जाकर भी ई-केवाईसी कराई जा सकती है। इसके लिए आधार कार्ड, गैस कनेक्शन की पासबुक या एलपीजी उपभोक्ता नंबर तथा आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर साथ ले जाना होगा।
आर.जे. भवानी एचपी गैस एजेंसी, लहेरियासराय ने उपभोक्ताओं से समय रहते ई-केवाईसी पूरी कर गैस से जुड़ी सेवाओं को सुचारु बनाए रखने की अपील की है।