शराब माफिया के साथ डांस करना पड़ा महंगा, एएसआई निलंबित, वायरल वीडियो के बाद हुई जांच में आरोप सही पाए गए, आरोपी शराब कारोबारी के साथ अनावश्यक मेलजोल रखने का भी आरोप
शराब माफिया के साथ डांस करना पड़ा महंगा, एएसआई निलंबित, वायरल वीडियो के बाद हुई जांच में आरोप सही पाए गए, आरोपी शराब कारोबारी के साथ अनावश्यक मेलजोल रखने का भी आरोप
शराब माफिया के साथ डांस करना पड़ा महंगा, एएसआई निलंबित,
वायरल वीडियो के बाद हुई जांच में आरोप सही पाए गए, आरोपी शराब कारोबारी के साथ अनावश्यक मेलजोल रखने का भी आरोप
दस्तक 7मीडिया ,क्राईम रिपोर्टर /दीपक कुमार
औराई थाना की डायल-112 सेवा में तैनात एएसआई विपिन सिंह को शराब माफिया के साथ डांस करने और अनावश्यक मेलजोल रखने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई थी।
वायरल वीडियो में एएसआई विपिन सिंह एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान लोगों के साथ डांस करते नजर आ रहे थे। जांच के दौरान सामने आया कि उनके साथ डांस कर रहा व्यक्ति औराई क्षेत्र का कुख्यात शराब कारोबारी दिलचंद राय है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी कांतेश मिश्रा के निर्देश पर पूर्वी-1 के एसडीपीओ अलय वत्स ने जांच की। जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने के बाद एएसआई के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।
तीन शराब मामलों में फरार था दिलचंद
जांच में यह भी सामने आया कि एएसआई के साथ वीडियो में नजर आ रहा दिलचंद राय औराई थाने में दर्ज शराब बरामदगी के तीन मामलों में पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार फरार चल रहा था। ऐसे व्यक्ति के साथ पुलिस अधिकारी का सार्वजनिक रूप से मेलजोल रखना विभाग के लिए गंभीर मामला माना गया।पुलिस विभाग के अनुसार, वांछित अपराधी और शराब कारोबारी के साथ इस तरह का संपर्क पुलिस सेवा की गरिमा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के विपरीत है। इससे आम लोगों के बीच पुलिस की छवि भी प्रभावित हुई है। मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
एंबुलेंस बनी शराब तस्करी का नया ठिकाना, सायरन बजाकर दौड़ रहे थे तस्कर, गुप्त तहखाने में छिपाकर हो रही थी शराब की ढुलाई, कई जिलों में पुलिस ने खोला तस्करी का राज
आजादी दिवस की पूर्व संध्या पर बिरौल में गरजा गरीबों का गुस्सा, ‘बुलडोजर राज’ के खिलाफ खेग्रामस का सत्याग्रह