बहादुरपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प, विधान पार्षद हरि सहनी समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मी व आमजन हुए शामिल
बहादुरपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प, विधान पार्षद हरि सहनी समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मी व आमजन हुए शामिल
बहादुरपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प,
विधान पार्षद हरि सहनी समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मी व आमजन हुए शामिल
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को बहादुरपुर प्रखंड में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में विधान पार्षद हरि सहनी समेत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, प्रखंड कर्मियों और बड़ी संख्या में आम लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।
यात्रा के दौरान लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल ध्वजारोहण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, गौरव और नागरिकों की सामूहिक भागीदारी का प्रतीक है।
तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा। स्थानीय नागरिकों ने भी यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। आम लोगों से स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने की अपील की गई।
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का निर्देश
दस हजार रुपये रिश्वत लेते शिक्षक-सह-समन्वयक गिरफ्तार, बारूण केशव उच्च विद्यालय में निगरानी की कार्रवाई, अंक-पत्र, एसएलसी और मूल प्रमाणपत्र देने के एवज में मांगी थी रिश्वत