साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को दरभंगा पुलिस ने लौटाई 1.07 लाख रुपये की पूरी रकम
साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को दरभंगा पुलिस ने लौटाई 1.07 लाख रुपये की पूरी रकम
साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को दरभंगा पुलिस ने लौटाई 1.07 लाख रुपये की पूरी रकम
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
साइबर फ्रॉड के मामले में दरभंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना कांड संख्या-07/26 में ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते से साइबर अपराधियों ने कुल 1,07,680 रुपये की निकासी कर ली थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद साइबर थाना दरभंगा की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।
साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी कर्मियों के सहयोग से ठगी गई राशि के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए वादी के खाते में पूरी 1,07,680 रुपये की रकम वापस (रिफंड) करा दी। राशि वापस मिलने के बाद पीड़ित को बड़ी राहत मिली।
साइबर थाना की तत्परता से वापस मिली ठगी की रकम
साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच दरभंगा पुलिस की यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी टीम के सहयोग से ठगी गई पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।
दरभंगा पुलिस ने आम लोगों से साइबर ठगी के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते, एटीएम, ओटीपी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी गई है। साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने पर ठगी की रकम वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है।
स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, डीएम-एसएसपी ने जारी किया संयुक्त आदेश, मुख्य समारोह स्थल पर सीसीटीवी, मेटल डिटेक्टर और सादे लिबास में पुलिस की रहेगी तैनाती
शराब विनष्टीकरण से लेकर लंबित वारंटों तक की एसएसपी ने की समीक्षा , दिये कई निर्देश