हर घर तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश,
मोरो विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
संवाददाता, हनुमाननगर, दरभंगा।
हनुमाननगर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरो में गुरुवार को प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों ने लोगों को राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

