10 करोड़ नशामुक्ति शपथ महाअभियान’ के तहत ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवाकेंद्र की विभिन्न शाखाओं की ओर से जिले के करीब आठ स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम,42सो विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प 

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

‘10 करोड़ नशामुक्ति शपथ महाअभियान’ के तहत ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवाकेंद्र की विभिन्न शाखाओं की ओर से जिले के करीब आठ स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में करीब 4,200 विद्यार्थियों और शिक्षकों को किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने और दूसरों को भी नशे से दूर रखने की शपथ दिलाई गई।

लेहरियासराय मुख्य सेवाकेंद्र के तत्वावधान में बीके आरती बहन, सुधाकर भाई, रोशनी बहन, वासुदेव भाई एवं साधना बहन के नेतृत्व में रोज पब्लिक स्कूल लेहरियासराय, आदर्श मध्य विद्यालय लेहरियासराय, जिला स्कूल नाका नंबर-6 तथा लेहरियासराय मध्य विद्यालय स्टेशन रोड में कार्यक्रम हुए। इन कार्यक्रमों में करीब 1,600 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और नशा न लेने तथा नशे का सेवन करने के लिए किसी को प्रेरित न करने की शपथ दिलाई गई।

वहीं, उर्मिला बहन एवं डॉ. शिवजी भाई के नेतृत्व में दरभंगा दोनार सेवाकेंद्र की ओर से मध्य विद्यालय दोनार में करीब 200 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशामुक्त रहने का संकल्प लिया। बीके पूजा बहन, मौसम बहन एवं राजेश भाई के नेतृत्व में पब्लिक स्कूल ऑफ दरभंगा, प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय कांशी तथा वासुदेव उच्च माध्यमिक विद्यालय सिमरी में करीब 2,400 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशा छोड़ने और नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र की ओर से यह विशेष अभियान पूरे भारत में छह से 20 अगस्त तक विश्व बंधु दिवस के अवसर पर चलाया जा रहा है। संस्था की परम आदरणीय राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी का स्मृति दिवस भी इसी महीने मनाया जाता है। अभियान का उद्देश्य युवाओं और समाज को नशे के दुष्परिणामों से जागरूक कर नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है।