बिरौल में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026,के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा रैली,
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा अभियान- 2026’ के तहत दरभंगा के बिरौल अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह आयोजन कला एवं सांस्कृतिक विभाग (बिहार, पटना) तथा जिला प्रशासन, दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और हर घर पर राष्ट्रध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना है। रैली की शुरुआत बिरौल प्रखंड परिसर से हुई। जहां से हाथों में तिरंगा लिए विधायक सुजीत कुमार, एसडीओ शशांक राज,बीडीओ प्रदीप कुमार झा,सीओ कुमारी सरीता रानी सहित कई पदाधिकारी के अलावा +2 ओंकार उच्च विद्यालय सुपौल के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, जिविका दीदी, भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय लोगों का जत्था देशभक्ति के नारे लगाते हुए अनुमंडल कार्यालय,थाना,अपर निबंधन कार्यालय मार्ग से गुजरते हुए बिरौल-सहरसा कोठी चौक तक पहुंचा। पुनः रैली अकबरपुर बेंक मार्ग होते हुए प्रखंड मुख्यालय परिसर पहुंच कर कार्यक्रम का समापन कर दिया गया।इस दौरान पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल बना रहा और स्थानीय लोगों ने रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। वहीं गौड़ा बौराम विधानसभा के किरतपुर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) उच्च माध्यमिक विद्यालय, जमालपुर, किरतपुर (दरभंगा) के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों का जत्था जमालपुर थाना तक पहुंचा।इस दौरान रैली में शामिल लोगों ने हाथों तिरंगा लिए देशभक्ति के नारे लगाए।

