लहेरियासराय थानाध्यक्ष की अगुवाई मे बीती रात की गई कारवाई मे शराब के नशे में सात नशेड़ी गिरफ्तार, ब्रेथ एनालाइजर से हुई जांच
लहेरियासराय थानाध्यक्ष की अगुवाई मे बीती रात की गई कारवाई मे शराब के नशे में सात नशेड़ी गिरफ्तार, ब्रेथ एनालाइजर से हुई जांच
लहेरियासराय थानाध्यक्ष की अगुवाई मे बीती रात की गई कारवाई मे शराब के नशे में सात नशेड़ी गिरफ्तार, ब्रेथ एनालाइजर से हुई जांच
दस्तक 7मीडिया / दरभंगा
लहेरियासराय थानाध्यक्ष के अगुवाई मे बीती रात शराबबंदी कानून के अनुपालन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों से सात लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपितों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसमें उनके शरीर में अल्कोहल की मात्रा पाई गई। सभी के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई मंगलवार की रात करीब 10 बजे रात्रि गश्ती के दौरान हुई। इस दौरान जय प्रकाश चौधरी (36) निवासी सकमापुर मिर्जापुर और सुरज कुमार (31) निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी को पकड़ा गया। जांच में अल्कोहल पाया गया।
वहीं, दूसरी कार्रवाई मंगलवार शाम करीब चार बजे अंधेरियावाग में हुई। सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में एकत्र पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ा। इनमें मनोज कुमार, जितेन्द्र कुमार साह, राजू साह, प्रदीप कुमार और धर्मेन्द्र सहनी शामिल हैं। ब्रेथ एनालाइजर जांच में अल्कोहल की मात्रा मिली।
पुलिस ने सभी गिरफ्तार लोगों को शराबबंदी कानून के प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही परिजनों और विधिक सलाहकार से संपर्क करने का अवसर भी दिया गया। शराब के सेवन के स्थान और स्रोत के संबंध में पूछताछ के दौरान आरोपितों ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी।
थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के सेवन और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।