चाय दुकान पर छापेमारी में एक कथित पत्रकार का शागिर्द युवक रितेश सिंह एक पिस्टल व छह कारतूस के साथ गिरफ्तार
चाय दुकान पर छापेमारी में एक कथित पत्रकार का शागिर्द युवक रितेश सिंह एक पिस्टल व छह कारतूस के साथ गिरफ्तार
चाय दुकान पर छापेमारी में एक कथित पत्रकार का शागिर्द युवक रितेश सिंह एक पिस्टल व छह कारतूस के साथ गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के चांडी शोभन रोड स्थित चाय दुकान पर पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को अवैध पिस्टल और छह जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान ओझौल गांव निवासी 23 वर्षीय रितेश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक लोडेड पिस्टल, मैगजीन और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।पुलिस का कहना हे कि यह एक कथित पत्रकार का शागिर्द हे।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार की शाम बहादुरपुर थाने के पुलिस अवर निरीक्षक राजू कुमार शर्मा थाना रिजर्व बल के सिपाही शशि रंजन कुमार और हिमांशु शेखर कुमार के साथ गश्ती पर निकले थे। करीब 20:45 बजे एकमी चौक पहुंचने पर सूचना मिली कि चांडी शोभन रोड स्थित चाय नगरी दुकान पर कुछ संदिग्ध लोग जुटे हैं।
सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम करीब 20:55 बजे दुकान पर पहुंची। पुलिस वाहन देखते ही वहां बैठे कई लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे फरार हो गए। दुकान के अंदर मौजूद रितेश सिंह को पुलिस ने हिरासत में लेकर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान रितेश की कमर से एक पिस्टल नीचे गिर गई। पुलिस ने पिस्टल को अनलोड करने पर उसकी मैगजीन से छह जिंदा कारतूस बरामद किए। कारतूस के पेंदे पर 7.65 KF अंकित बताया गया है। बरामद पिस्टल के संबंध में रितेश कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने मौके पर वीडियोग्राफी कराते हुए हथियार और कारतूस जब्त कर जब्ती सूची तैयार की। इसके बाद रितेश को गिरफ्तार कर चिकित्सीय जांच के बाद थाने लाया गया। परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गई।
मामले में पुलिस अवर निरीक्षक राजू कुमार शर्मा के आवेदन पर बहादुरपुर थाना कांड संख्या 126/26, दिनांक 11 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौके से फरार अन्य संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।